Homeनालंदादिल दहला देने वाली वारदात: जमानत पर छूटे पति ने पत्नी की...

दिल दहला देने वाली वारदात: जमानत पर छूटे पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, हादसा बताने की कोशिश

नालंदा में पत्नी की हत्या: जेल से छूटे पति ने पीट-पीटकर मार डाला, फरार

Bihar: नालंदा, (नूरसराय) परासी गांव में एक सनसनीखेज घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है, जहां जमानत पर जेल से लौटे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने मामले को हादसा दिखाने के लिए सीढ़ी से गिरने की झूठी कहानी फैलाने की कोशिश की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मृतका की पहचान राखी कुमारी (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मनीष कुमार उर्फ सूरजभान की पत्नी थी। जानकारी के अनुसार, आरोपी कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। वह पहले एक नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के मामले में करीब सात महीने से जेल में बंद था। मृतका के पिता उपेंद्र सिंह (निवासी—करियन्ना, सिलाव) ने बताया कि वर्ष 2020 में बेटी की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी दामाद पैसे की मांग करता था और विरोध करने पर राखी के साथ मारपीट करता था। दंपति के दो छोटे बच्चे भी हैं।

शनिवार देर रात पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी कि राखी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। परिजन जब तक पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव पर कई जगह चोट के निशान पाए गए, जिससे पिटाई की आशंका मजबूत हुई। घटना के बाद आरोपी ने दावा किया कि उसकी पत्नी सीढ़ी से गिर गई थी, लेकिन हालात और चोटों के निशान इस कहानी से मेल नहीं खाते। नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments