Home चैनपुर UP से दबोचा गया शराब तस्करी का फरार आरोपी, कैमूर पुलिस ने...

UP से दबोचा गया शराब तस्करी का फरार आरोपी, कैमूर पुलिस ने पांच दिन बाद किया गिरफ्तार

कैमूर: शराब तस्करी मामले में फरार आरोपी यूपी से गिरफ्तार, चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच दिनों से फरार चल रहे आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत छितमपुर गांव निवासी अनिल कुमार (पिता- पन्ना) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कैमूर लाने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

दरअसल, 13 जुलाई 2026 को चैनपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच लोग भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर बिहार में प्रवेश करने वाले हैं। सूचना के आधार पर मेढ़-लखमणपुर मुख्य मार्ग पर जगदीशपुर गांव के समीप वाहन जांच और घेराबंदी की गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान तस्करों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मौके से 17.28 लीटर अंग्रेजी शराब (एटीपीएम टेट्रा पैक) बरामद की गई। साथ ही दो मोटरसाइकिल जब्त करते हुए ऋषिकांत कुमार, अमन कुमार, मिथिलेश कुमार और रामाशीष बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, इस दौरान अनिल कुमार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के छितमपुर गांव से उसे गिरफ्तार कर लिया। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि शराब तस्करी मामले में फरार आरोपी अनिल कुमार को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने और मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

Exit mobile version