Home जहानाबाद एटीएम में फंसा कार्ड बना जाल, 4.82 लाख की साइबर ठगी से...

एटीएम में फंसा कार्ड बना जाल, 4.82 लाख की साइबर ठगी से हड़कंप ‘मदद’ के नाम पर फंसाया, खाते से साफ हो गई बड़ी रकम

जहानाबाद ATM फ्रॉड: कार्ड फंसाकर 4.82 लाख की ठगी, साइबर गिरोह सक्रिय

मौके पर पहुंच कर जांच करती पुलिस

Bihar: जहानाबाद शहर में साइबर अपराधियों का नया तरीका लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है। एटीएम कार्ड फंसाकर ठगी करने का मामला एक बार फिर सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति के खाते से 4 लाख 82 हजार रुपये उड़ा लिए गए। नगर थाना क्षेत्र के इरकी गांव निवासी कन्हाई चौधरी के साथ यह घटना गुरुवार को घटी। उनके पुत्र कमलेश कुमार ने बताया कि वे अंबेडकर चौक स्थित एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने गए थे। इसी दौरान उनका कार्ड मशीन में फंस गया। मौके पर मौजूद एक युवक ने उन्हें एक मोबाइल नंबर देकर मदद लेने की सलाह दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना की सूचना पर जुटी भीड़
घटना की सूचना पर जुटी भीड़

फोन करने पर दूसरी तरफ के व्यक्ति ने खुद को सहायक बताते हुए ‘इंजीनियर भेजने’ का भरोसा दिलाया और उन्हें “हॉस्पिटल मोड” नामक स्थान पर बुलाया। लेकिन जब कमलेश दोबारा एटीएम पहुंचे, तो वहां कोई नहीं मिला और संपर्क किया गया नंबर भी बंद हो गया।
इसी बीच परिजनों से जानकारी मिली कि खाते से बड़ी रकम की निकासी हो चुकी है। घबराए परिजन तुरंत साइबर थाना पहुंचे, लेकिन बाद में एसपी कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अपराजिता लोहान ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। एटीएम की तकनीकी जांच की जा रही है और बैंक अधिकारियों को भी तलब किया गया है। साइबर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर संदिग्धों की पहचान की जा रही है, जो राज्य से बाहर के बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि इसी एटीएम से कुछ दिन पहले भी इसी तरह की ठगी की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही घटनाओं से शहरवासियों में डर का माहौल है और लोग एटीएम उपयोग करने से भी हिचकने लगे।

Exit mobile version