Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चाय पीने जा रहे थे, रास्ते में हो रहा था विवाद
थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, केदार सिंह रोज की तरह गांव के घूरफेकान चौहान की दुकान पर चाय पीने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में संजय यादव और विनोद चौहान के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। दोनों को आपस में झगड़ते देख केदार सिंह बीच-बचाव करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान विनोद चौहान और उनके दोनों पुत्रों ने खंती से उन पर हमला कर दिया। हमले में केदार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
इलाज के बाद थाने पहुंचकर की शिकायत
अस्पताल में उपचार कराने के बाद घायल केदार सिंह ने चैनपुर थाने पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दी और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।