Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उन्होंने बताया कि करीब 20 साल पहले वे अक्सर यहां आया करते थे और यह सब बाबा की कृपा है। मीडिया से बातचीत में निशांत कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के लिए बीते 20 वर्षों में जो काम किया है, उसे प्रदेश की जनता कभी नहीं भूल सकती। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह बिहारवासियों ने उनके पिता को आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसी तरह पार्टी और उन्हें भी आगे समर्थन मिलता रहे। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का प्यार और भरोसा आगे भी बना रहेगा और राज्य के विकास का सिलसिला जारी रहेगा।
