Homeदुर्गावतीसब्जी दुकान बनी नशे के कारोबार का अड्डा, पुलिस छापे में हेरोइन...

सब्जी दुकान बनी नशे के कारोबार का अड्डा, पुलिस छापे में हेरोइन और शराब के साथ युवक गिरफ्तार

कैमूर में सब्जी दुकान पर पुलिस का छापा, 6.73 ग्राम हेरोइन और 9 लीटर शराब बरामद

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सब्जी दुकान पर छापेमारी कर हेरोइन और शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जो कथित तौर पर सब्जी की दुकान की आड़ में मादक पदार्थों की बिक्री कर रहा था। पुलिस के अनुसार, स्टेशन रोड स्थित दुर्गावती मोड़ के पास एक सब्जी दुकान से अवैध नशे का कारोबार संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी।

दुर्गावती थाना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान संचालक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन जवानों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान सारंगपुर गांव निवासी शिवम कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 6.73 ग्राम हेरोइन बरामद की।

पूछताछ और उसकी निशानदेही पर दुकान से 9 लीटर शराब भी जब्त की गई। बरामद मादक पदार्थ और शराब को कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपी को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में हेरोइन और शराब बरामद हुई है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments