Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीड़िता अनीता देवी, पति रविंद्र सिंह, निवासी पर्वतपुर ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह अपने घर में मौजूद थीं। इसी दौरान पड़ोस के कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में अनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।अनीता देवी के अनुसार, शोर सुनकर उनकी बहन गंगाजली देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं, लेकिन हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना में दोनों बहनों के सिर पर गंभीर चोटें लगीं और वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं।
घटना के दौरान आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह दोनों महिलाओं को हमलावरों से बचाया। इसके बाद घायल बहनों को चैनपुर थाना ले जाया गया, जहां से पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें सीएचसी चैनपुर भेजा। इलाज के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।



