Homeभोजपुरमां और छोटे बेटे की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से गला...

मां और छोटे बेटे की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से गला रेता, हथौड़ी से किए वार; बड़े बेटे और बहू से पुलिस कर रही पूछताछ

भोजपुर में मां-बेटे की निर्मम हत्या, बड़े बेटे और बहू हिरासत में

Bihar: भोजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव में एक ही परिवार के दो सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी गई। घर के कमरे में सो रही 60 वर्षीय मां और उनके 30 वर्षीय छोटे बेटे को निशाना बनाते हुए अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेत दिया। इसके अलावा दोनों के शरीर पर हथौड़ी से भी वार किए गए। बुधवार की अहले सुबह घर के अंदर दोनों के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान तेंदुनी गांव निवासी स्वर्गीय विश्वामित्र सिंह की पत्नी रामवती कुंवर (60) और उनके पुत्र सुनील कुमार (30) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात दोनों अपने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला किया गया। हत्या इतनी बेरहमी से की गई कि दोनों के गर्दन, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

सुबह शव मिलने के बाद गांव में मचा हड़कंप

बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर जगदीशपुर थानाध्यक्ष आशीष कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रवि कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने घटनास्थल से एक हथौड़ी भी बरामद की है, जिसका इस्तेमाल वारदात में किए जाने की आशंका है।

बड़े बेटे और बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के बड़े पुत्र दिनेश कुमार और उसकी पत्नी शांति देवी को हिरासत में लिया है। दोनों को संदिग्ध मानकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि दिनेश कुमार के एक हाथ में भी चोट का निशान पाया गया है। पुलिस इस चोट के कारणों की भी जांच कर रही है।

संपत्ति विवाद को लेकर हत्या की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक संपत्ति विवाद को दोहरे हत्याकांड की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका को लेकर पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल एफएसएल जांच से मिलने वाले साक्ष्यों, संदिग्धों से पूछताछ और घटनास्थल से बरामद हथौड़ी के आधार पर पुलिस मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद तेंदुनी गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments