Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायल की पहचान इसिया गांव निवासी अमित कुमार, पिता भुंडोल सिंह, के रूप में हुई है। अमित कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 26 जुलाई 2026 को वह भैंस खरीदने के लिए भदारी गए थे। लौटते समय बराढी के पास सड़क पर कुछ लोगों के बीच विवाद और मारपीट हो रही थी, जिससे रास्ता जाम हो गया। वह अपनी बाइक रोककर यह देखने लगे कि मामला क्या है।
अमित का आरोप है कि इसी दौरान प्रमोद पांडे ने उन्हें पहचानते हुए कहा कि “यह भी इसिया का है, इसे भी मारो।” इसके बाद प्रमोद पांडे, विनय पांडे समेत आठ लोगों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।
पीड़ित का कहना है कि जब उन्हें होश आया तो भैंस खरीदने के लिए जेब में रखे ₹1 लाख गायब थे। इसके बाद वह किसी तरह चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चैनपुर भेजा। इलाज कराने के बाद उन्होंने थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।