Home चैनपुर यूपी से लाई गई 225 पाउच देसी शराब पर चैनपुर पुलिस का...

यूपी से लाई गई 225 पाउच देसी शराब पर चैनपुर पुलिस का शिकंजा, तस्कर फरार, बाइक जब्त

कैमूर: चैनपुर पुलिस ने 225 पीस देसी शराब बरामद की, बाइक जब्त, तस्कर फरार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 225 पाउच देसी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी तस्कर संकरी गली का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शराब से लदी पल्सर बाइक जब्त कर आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से एक युवक पल्सर बाइक पर भारी मात्रा में देसी शराब लेकर मदुरना गांव पहुंचा है। सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही बाइक से बोरा उतार रहा युवक वाहन छोड़कर भाग निकला। बाद में उसकी पहचान मदुरना गांव निवासी राहुल कुमार, पिता भुट्टी कुशवाहा के रूप में की गई।
तलाशी के दौरान पुलिस ने बाइक पर रखे तीन कार्टन बरामद किए। प्रत्येक कार्टन में 45-45 पाउच ब्लू लाइन ब्रांड की देसी शराब मिली।

इसके अलावा बाइक की डिक्की और सीट के नीचे छिपाकर रखे गए 90 टेट्रा पैक भी बरामद हुए। इस तरह कुल 225 पाउच, प्रत्येक 200 एमएल क्षमता की देसी शराब जब्त की गई।
बरामद शराब और बाइक को जब्त कर चैनपुर थाना लाया गया। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि आरोपी मौके से फरार हो गया है, लेकिन उसकी पहचान हो चुकी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

Exit mobile version