Home सुपौल सऊदी अरब से 2 महीने बाद मजदुर का शव घर पंहुचा

सऊदी अरब से 2 महीने बाद मजदुर का शव घर पंहुचा

Bihar: सुपौल, सऊदी अरब से मृतक मजदुर लाल बहादुर साह का शव दो महीने बाद उसके पैतृक घर पहुंचा। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं परिजनों का गुस्सा मजदूरी करने के लिए सऊदी अरब भेजने वाले गांव के ही युवक डोमन साह (दलाल) पर भड़क उठा है। जिसके बाद परिजनों के द्वारा शव को डोमन साह के घर पर रखकर मुआवजे की मांग किया जा रहा है। दरसल सुपौल जिले के बसंतपुर पंचायत वार्ड 4 रघुनाथपुर निवासी 47 वर्षीय लाल बहादुर साह गांव के ही डोमन साह के चक्कर में आकर मजदूरी करने के नाम पर सउदी अरब चले गए थे। लेकिन मृतक लाल बहादुर साह को क्या मालूम कि डोमन साह तीन महीने का टूरिस्ट विजा बनवाकर उसे सऊदी भेज दिया है। सउदी अरब में मृतक लाल बहादुर साह को भेड़ बकरी चराने का काम तो मिल गया लेकिन लाल बहादुर साह ऐसे व्यक्ति में शुमार थे जिन्हें सउदी अरब का भाषा समझ में नहीं आता था और वहां के मालिक इसके साथ काम करवाने को लेकर मारपीट हमेशा करता था। जिससे लाल बहादुर साह की दो महीने पहले मृत्यु हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS news

बताया जाता है की मरने से कुछ दिन पहले लाल बहादुर साह भेड़ बकरी चराते हुए सउदी अरब के रेगिस्तान से एक वीडियो बनकर शोशल मीडिया पर 27 मार्च 2024 को वायरल किया था। जिसमें उन्होंने कहा कि कोई भी भारतीय जिन्हें यहां का भाषा नहीं आता हो वह इस जगह पर न आये क्योंकि यहां पर यहां के मालिक के द्वारा मजदूरों के साथ मारपीट किया जाता है। वही जब परिजनों से कोई बातचीत नहीं हुआ तो उन्हें सऊदी भेजने वाले दलाल डोमन साह पर परिजनों ने दबाव बनाया तो पता चला कि लाल बहादुर साह की वहां पर मौत हो गई है। जिसके बाद मृतक के शव को सऊदी अरब से लाने को लेकर परिजनों ने अनुमंडल से लेकर जिला पदाधिकारी और प्रधानमंत्री से गुहार लगाया था। जहां 2 महीने बाद मृतक लाल बहादुर साह का शव सऊदी अरब के प्रशासन के द्वारा गुरुवार को भेज दिया गया जो शव गुरुवार की रात करीब 10:00 बजे तक मृतक के घर पहुंची। मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर दलाल डोमन साह के घर पर रखकर मुआवजा का मांग कर रहे हैं।

ट्रेन में टीटीई बनकर यात्रियों से वसूली कर रहे थे दो युवक, RPF ने पकड़ा; चोरी के मोबाइल भी बरामद

महागठबंधन में बढ़ती खींचतान पर उपेंद्र कुशवाहा का तंज, बोले- राजनीतिक गठजोड़ नहीं, अपने-अपने हिसाब से चल रहे दल

एयरपोर्ट की संभावनाओं को लेकर डीएम ने किया स्थल निरीक्षण

स्कूल में मारपीट के वायरल वीडियो के बाद सामने आया दूसरा पक्ष, दो शिक्षकों पर अभद्रता के आरोप

12 साल बाद जिंदा मिली वह महिला, जिसकी हत्या के आरोप में पति-ससुर और जेठ ने काटी जेल; अब उठ रहा शव की पहचान पर बड़ा सवाल

बिक्रमगंज के विहंगम यज्ञ में पहुंचीं 20 संदिग्ध महिलाएं, पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार

सासाराम-तिलौथू मार्ग पर भीषण हादसा, CRPF जवान की मौत; पांच लोग घायल

शिक्षक अपहरण कांड के आरोपित की वाराणसी में मौत, ग्रामीणों की पिटाई में हुआ था घायल

अर्धनिर्मित टंकी बनी मौत का कुआं, खेलते-खेलते डूबे दो मासूम भाई-बहन

दिनारा में तनाव के बीच प्रशासन सख्त, पूरे थाना क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू 16 अगस्त से लागू रहेगी पाबंदी, भीड़ जुटाने और भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट पर होगी कार्रवाई

मृतक लाल बहादुर शाह को 7 पुत्री और एक पुत्र है और उनके पास रहने के लिए अपना जमीन भी नहीं है ऐसी स्थिति में मृतक के परिजनों के ऊपर आर्थिक संकट के बादल छा गए है। हालांकि मृतक की 44 वर्षीय पत्नी शकुनी देवी और परिजनों ने मजदूरी के लिए टूरिस्ट वीजा बनाकर सऊदी भेजने वाले डोमन साह पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि अगर यह गलती नहीं होती तो लाल बहादुर की मौत नहीं होती। मृतक की पत्नी शकुनि देवी ने कहा कि सऊदी अरब भेजने को लेकर हमने 20 जुलाई 2022 को जीविका समूह और लोगों से कर्ज लेकर अपने पति को मजदूरी करने सऊदी अरब भेजा था, ताकि हमारी 7 बेटियों की शादी विवाह हो सके और परिवार अच्छे से चल सके लेकिन इस दलाल के चक्कर में मेरे पति की जान चली गई। कहा जब तक उचित मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक डोमन साह के दरवाजे पर शव रखकर मांग करते रहेंगे।

सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई: ट्रंप के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

दुल्हन का बड़ा फैसला: नशे में धुत दूल्हे को ठुकराया, खाली हाथ लौटी बारात

एटीएम में फंसा कार्ड बना जाल, 4.82 लाख की साइबर ठगी से हड़कंप ‘मदद’ के नाम पर फंसाया, खाते से साफ हो गई बड़ी रकम

मांझी का बयान, हनुमान जी को जनजातीय देवता बताया

सम्पति विवाद को लेकर पुत्र ने पिता को मारा गोली, स्थिति गंभीर

विद्यालय में जमकर हंगामा, प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप

10 दिनों से लापता युवक ही हत्या, जानवर नोच खाए शव

चुंगी वसूली को लेकर एजेंट ने मारा मुक्का, मौके पर ही मौत, सब्जी बेचने पहुंचे थे काको बाजार

तेजस्वी का नाम सुन भड़के तेज प्रताप यादव, जनता को दी नसीहत

बस की सीट के निचे टूटे फर्श से गिरा मासूम, दबकर मौत

 

 

Exit mobile version