Bihar: सुपौल जिले के लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत के वार्ड-03 से एक खबर सामने आ रहा है। जंहा शनिवार को एक युवक की जेब में रखा मोबाइल ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण इस घटना में 4 लोग झुलसकर जख्मी हो गए। जिसके बाद स्थानीय चिकित्सक के द्वारा सभी घायलों का उपचार घर पर ही किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायल युवक की पहचान वार्ड -03 निवासी विजय मंडल के रूप में हुई है। वही अन्य 3 जख्मियों में विजय के पिता किशुनदेव मंडल, माता अहिल्या देवी व बड़ा भाई अजय मंडल शामिल हैं। घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए विजय ने बताया कि वह घर से छातापुर बाजार जाने के लिए दरवाजे पर खड़ा था तभी पड़ोस के छोटेलाल यादव ने पैंट की जेब से धुंआ निकलता देख उन्हें बताया। जैसे ही वह मोबाइल बाहर निकालने के लिए जेब में हाथ डाला तो पाया कि मोबाइल काफी फूल गया है एवं फूल जाने के कारण मोबाइल जेब से बाहर नहीं निकल रहा था।
जिसके बाद मौके पर पहुंच माता-पिता व बड़े भाई ने भी जेब में हाथ डालकर मोबाइल बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन मोबाइल बाहर नहीं निकल सका। इसी क्रम में मोबाइल जेब में ही ब्लास्ट हो गया। इस घटना में उसकी जांघ और हाथ बुरी तरह झुलस गए। बताया कि करीब 5 वर्ष पूर्व उसने मोबाइल खरीदा था। इधर, मोबाइल के एक रिटेलर ने पूछने पर बताया कि मोबाइल जब काफी पुराना हो जाता है और उसका बैट्री फूल जाता है तो उसके ब्लास्ट होने की आशंका रहती है।
Views: 326