Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतका की पहचान भोजपुर जिले के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के पटखौली (पोस्ट बसौरी) निवासी जितेंद्र प्रसाद गुप्ता की 22 वर्षीय पुत्री ऋतु कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ऋतु कुमारी पुलिस प्रशिक्षण के दौरान ड्यूटी पर थी और ईद पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उसकी तैनाती वहां की गई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो ऋतु कुमारी का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रात में ही कोसी रेंज के डीआईजी और सुपौल के एसपी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। रविवार की सुबह मृतका के परिजन सुपौल पहुंचे, जिसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी है।