Home सुपौल शादी समारोह के दौरान छात्रा की संदिग्ध मौत, जाँच में जुटी पुलिस

शादी समारोह के दौरान छात्रा की संदिग्ध मौत, जाँच में जुटी पुलिस

Bihar: सुपौल जिले में एक शादी समारोह के बीच 18 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के रहटा गांव की बताई जा रही है, जहां बीए की छात्रा का शव घर के पीछे बांसबाड़ी में पेड़ से लटका मिला। मृतका की पहचान किशनपुर थाना क्षेत्र के सिंगियोन पंचायत अंतर्गत मेहासिमर वार्ड संख्या 9 निवासी मनोज कुमार मंडल की पुत्री डेजी कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपनी चचेरी मौसी की शादी में शामिल होने ननिहाल आई थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsरविवार की रात मटकोर कार्यक्रम के बाद घर में हल्दी-मेहंदी की रस्म चल रही थी। रस्म पूरी होने के बाद डेजी हाथ धोने के लिए चापाकल की ओर गई, लेकिन कुछ देर बाद वह लापता हो गई। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई। इसी दौरान गांव के दो युवकों से पूछताछ के बाद परिजन बांसबाड़ी की ओर पहुंचे, जहां युवती का शव दुपट्टे के सहारे शीशम के पेड़ से लटका मिला। परिजन उसे तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार का आरोप है कि शादी में मौजूद कुछ युवकों ने गलत नीयत से युवती को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास किया और बाद में हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया।

सूचना मिलने पर त्रिवेणीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को जिला फोरेंसिक टीम, साइबर थाना और डीआईयू की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल से युवती की चप्पल भी बरामद हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version