Home औरंगाबाद संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर...

संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर कर दी हत्या

Bihar: औरंगाबाद जिले के नरारीकला खुर्द थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर गांव में शनिवार को छोटे भाई के द्वारा बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। छोटे भाई नागेंद्र चौधरी के द्वारा बड़े भाई दीपक चौधरी की  गोली मारकर हत्या कर दी गई है और वही दीपक की पत्नी को गोली मार कर घायल कर दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News
मौत

भाई और भाभी को गोली मारने के बाद आरोपी भाई हथियार लेकर गांव से फरार हो गया है। दीपक की हत्या और उसकी पत्नी को गोली मारकर घायल कर देने की घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए बारुण अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। मामले से संबंधित जानकारी लेने पर एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बताया कि संपत्ति के विवाद में छोटा भाई ने बड़े भाई को गोली मारकर हत्या कर दिया है। भाभी को भी गोली मारकर घायल कर दिया है। घटना के बाद वह फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि दीपक चार भाई है। वह नई दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। कुछ दिन पहले घर आया था। घटना की सूचना पर थाना की पुलिस गांव पहुंच मामले की जांच की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेने का प्रयास किया पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आरोपित भाई को गिरफ्तार करने की मांग की।

हाथियों का आतंक: खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत

साइबर ठगी का खुलासा: धनी फाइनेंस के नाम पर लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

नवादा में युवती से दुष्कर्म का आरोप, त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

सनसनीखेज वारदात का खुलासा: 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी निरुद्ध

युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, अवैध संबंध के शक में पत्नी समेत दो हिरासत में

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पीट-पीटकर हत्या की आशंका; पुलिस पहुंचते ही पत्नी फरार

सरकारी दफ्तर से अहम दस्तावेज चोरी करने के आरोप में पूर्व मुखिया गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

दिल दहला देने वाली हत्या: 45 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, प्राइवेट पार्ट क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी

डाक पार्सल की आड़ में गांजा तस्करी, 142 किलो गांजा जब्त, चालक गिरफ्तार

इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर भगाने वाला बांग्लादेशी मूल का आरोपी गिरफ्तार

 

 

Exit mobile version