Home चांद शादी समारोह में जा रहे दंपती को बोलेरो ने मारी टक्कर, पति...

शादी समारोह में जा रहे दंपती को बोलेरो ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल

कैमूर सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से बाइक चालक की मौत, पत्नी घायल

Bihar: कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना किलनी और केकड़ा गांव के बीच की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बघैला गांव निवासी 58 वर्षीय सियाराम राम अपनी पत्नी चिंता देवी के साथ खरिगंवा गांव में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान केकड़ा गांव के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्घटना के बाद जुटी मौके पर भीड़
दुर्घटना के बाद जुटी मौके पर भीड़

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सियाराम राम सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी उनकी पत्नी चिंता देवी घायल हो गईं। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांद पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सियाराम राम को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल चिंता देवी का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।

इस मामले में चांद थाना प्रभारी भागीरथ कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि सियाराम राम ही परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। सामाजिक कार्यकर्ता विक्की सिंह ने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को शीघ्र दुर्घटना मुआवजा देने की मांग की है।

 

Exit mobile version