Home कुदरा बेटे की सगाई की खुशियां अधूरी: घर लौटते वक्त सड़क हादसे में...

बेटे की सगाई की खुशियां अधूरी: घर लौटते वक्त सड़क हादसे में बुजुर्ग पिता की मौत

कैमूर सड़क हादसा: बेटे की सगाई से लौट रहे पिता की मौत, खुशियां मातम में बदली

Bihar: कैमूर जिले में बेटे की सगाई की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब समारोह से घर लौट रहे एक बुजुर्ग की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है। यह हादसा कुदरा थाना क्षेत्र के कुदरा एनएच-2 पर हुआ। मृतक की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के बडूपुर गांव निवासी 76 वर्षीय सामा कांत साह के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय बूटन साह के पुत्र थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार सामा कांत साह अपने बेटे की सगाई समारोह में शामिल होने के लिए कुदरा आए हुए थे। समारोह संपन्न होने के बाद वह वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-2 पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी तथा घायल अवस्था में उन्हें कुदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि सदर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे बडूपुर पंचायत के उप मुखिया प्रतिनिधि नंदन राय ने बताया कि परिवार में बेटे की सगाई को लेकर खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजे की मांग की है। गांव के लोगों का कहना है कि जिस घर में कुछ घंटे पहले तक खुशियां थीं, वहां अब केवल चीख-पुकार और मातम पसरा हुआ है।

Exit mobile version