Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जाता है कि लोहरा गांव निवासी पप्पू यादव 12 मई 2026 की रात करीब 10 बजे बढ़ौना गांव के टोला लोदीपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक समारोह स्थल के बाहर खड़ी की और अंदर चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब वह वापस लौटे तो बाइक गायब मिली।
घटना के बाद बाइक स्वामी ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं मिल सका। काफी खोजबीन के बाद आखिरकार पीड़ित ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश में जुटी हुई है।