Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार आरोपी की पहचान खरिगांवा वार्ड संख्या-14 निवासी राम अवध राम, पिता स्वर्गीय जोखई राम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सूचना मिलते ही तत्काल टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस को देखते ही आरोपी वहां से भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से ब्लू लाइम ब्रांड की दो बोतल देसी शराब बरामद की गई। प्रत्येक बोतल 200 एमएल की बताई जा रही है। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।