Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार सभी लोग टेम्पो से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी जीबी कॉलेज के पास सामने से आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और राहत कार्य शुरू किया गया।
घायलों की पहचान बीरा सराय थाना चंदौली निवासी बेचू बिंद, नुआंव के चपरांग निवासी अर्जुन राम, सिसौड़ा निवासी विजय बिंद तथा दरौली निवासी लक्ष्मण बिंद के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान अर्जुन राम और बेचू बिंद की हालत गंभीर पाई गई, जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जबकि अन्य दो घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक सतीश यादव भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने गंभीर रूप से घायल लोगों को शीघ्र वाराणसी भेजने में सहयोग किया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और टेम्पो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय तक एनएच पर यातायात भी बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया।