Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को जीटी रोड-एनएच 30 मोड़ के समीप टायर निकल जाने के कारण एक टेम्पो के पलट जाने का मामला सामने आया है। जिसके कारण टेम्पो में सवार 9 लोग घायल हो गए। घायलों में रोहतास जिले के तिलौथू थाना के लेवड़ा ग्राम निवासी गोपाल सिंह की पत्नी राम सिंगारी देवी, पुत्र धर्मेन्द्र सिंह, इनकी पत्नी उर्मिला देवी, पुत्री अन्नी कुमारी, सिमरिया ग्राम निवासी आजाद सिंह की पुत्री स्नेहलता सिंह, नटवार थाना क्षेत्र के खरेही निवासी अशोक सिंह के पुत्र विशाल सिंह, नोखा थाना क्षेत्र के शीतलपुर ग्राम ललन प्रसाद की पत्नी सुमित्रा देवी, कुदरा थाना क्षेत्र के तुर्की ग्राम निवासी संतोष गुप्ता की पत्नी रूबी देवी, संतोष गुप्ता के पुत्र ऋषभ कुमार का नाम शामिल है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


दरसल उक्त सभी लोग सूरत गुजरात से बुधवार को दीनदयाल नगर पहुंचे। वहां से सीएनजी टेम्पो में सवार होकर सासाराम जा रहे थे। इसी क्रम में मोहनियां में जीटी रोड-एनएच 30 मोड़ के समीप टेम्पो का टायर निकल गया। जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में टेम्पो में सवार उक्त सभी लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनियां पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज हुआ। वही गंभीर रूप से घायल रूबी देवी, सुमित्रा देवी व राम सिंगारी देवी व धर्मेन्द्र सिंह को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया।
Views: 387