Home चैनपुर शराब के नशे में उत्पात मचा रहे चार लोगों पर पुलिस की...

शराब के नशे में उत्पात मचा रहे चार लोगों पर पुलिस की कार्रवाई, मेडिकल जांच में नशे की पुष्टि

चैनपुर में शराब के नशे में हंगामा, चार गिरफ्तार; मेडिकल जांच में पुष्टि

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में सार्वजनिक रूप से हंगामा करना चार लोगों को भारी पड़ गया। अलग-अलग गांवों से मिली शिकायतों के बाद चैनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सभी शराब के नशे में अपने-अपने क्षेत्र में काफी देर से हंगामा कर रहे थे, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हाटा नगर निवासी कैलाश गोंड के पुत्र प्रदीप गोंड, फेकू यादव के पुत्र अंगद सिंह यादव, करकटगढ़ निवासी रामचंद्र राम के पुत्र अनिल कुमार तथा सेमरिया गांव निवासी गिरधर सिंह के पुत्र लालधारी सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, चारों के शराब पीकर हंगामा करने की सूचना स्थानीय ग्रामीणों से मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने संबंधित स्थानों पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम को देखते ही आरोपितों ने मौके से निकलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल की मदद से सभी को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपितों की मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सभी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ शराबबंदी कानून के तहत सुसंगत धाराओं में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शराब के सेवन और नशे की हालत में हंगामा करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Exit mobile version