Home चैनपुर चैनपुर में शराब के नशे में हंगामा करना पड़ा भारी, चार गिरफ्तार;...

चैनपुर में शराब के नशे में हंगामा करना पड़ा भारी, चार गिरफ्तार; मेडिकल जांच में नशे की पुष्टि

चैनपुर में शराब के नशे में हंगामा, चार गिरफ्तार, मेडिकल जांच में नशे की पुष्टि

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की। पुलिस ने गुप्त सूचना और ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी करते हुए कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया। सभी की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब के नशे में होने की पुष्टि होने की बात पुलिस ने कही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई में अलग-अलग स्थानों से तीन लोगों को पकड़ा गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान चांद थाना क्षेत्र के खनिया गांव निवासी रामचंद्र केवट के पुत्र सत्येंद्र केवट, दरोगा केवट के पुत्र सुभाष केवट और सोनहन थाना क्षेत्र के डिहरा गांव निवासी बैजनाथ राम के पुत्र बिगाऊ राम के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों के शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने संबंधित स्थानों पर पहुंचकर कार्रवाई की और तीनों को हिरासत में लिया। मेडिकल जांच में उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

वहीं, दूसरी कार्रवाई मदुरना पहाड़ी के पास हुई, जहां शराब के नशे में हंगामा कर रहे मदुरना गांव निवासी 44 वर्षीय सतमी सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर सतमी सिंह मौके से भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बलों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल जांच में सतमी सिंह के भी शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि सतमी सिंह को पूर्व में भी शराब के नशे में गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने चारों मामलों में शराबबंदी कानून के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Exit mobile version