Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरगांव में तीन उपभोक्ताओं पर कार्रवाई
हरगांव में जांच के दौरान बिंदु बिंद, पिता छोटू बिंद के यहां विद्युत ऊर्जा का कथित रूप से अवैध उपयोग पाया गया। विभाग ने उन पर 1,03,578 रुपये का जुर्माना लगाया। उनके ऊपर पूर्व से 8,216 रुपये का बकाया भी बताया गया है। इसी गांव में रोहित कुमार, पिता राजकुमार प्रसाद के यहां भी विद्युत चोरी का मामला सामने आया। विभाग ने उनके ऊपर 85,665 रुपये का जुर्माना लगाया, जबकि पूर्व से 3,726 रुपये बकाया था। वहीं, गीता देवी, पति लाल बिहारी राम के यहां जांच के दौरान विद्युत चोरी पाए जाने पर विभाग ने 55,476 रुपये का जुर्माना किया।
एराजी इस्माइलपुर और नरसिंहपुर में भी कार्रवाई
एराजी इस्माइलपुर गांव में कमला यादव, पिता देवकी यादव के यहां विद्युत चोरी पाए जाने पर 48,059 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद नरसिंहपुर गांव में सुरेंद्र यादव, पिता टेंगरी यादव के यहां जांच की गई, जहां विद्युत चोरी पाए जाने पर 28,106 रुपये का जुर्माना किया गया। वहीं, इसी गांव के अभिमन्यु यादव, पिता गोवर्धन यादव के यहां भी विद्युत चोरी पकड़ी गई। विभाग ने उन पर 61,311 रुपये का जुर्माना लगाया है। उनके ऊपर पूर्व से 8,171 रुपये का बकाया भी बताया गया है।
चोरी में इस्तेमाल तार जब्त
विद्युत विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान सभी छह उपभोक्ताओं के यहां से कथित तौर पर विद्युत चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे पीवीसी तार को काटकर साक्ष्य के रूप में जब्त किया। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि विद्युत विभाग से प्राप्त आवेदन के आधार पर छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।