Homeरामगढ़रामगढ़ थाने से महज कुछ कदम दूर स्वर्ण कारोबारी को लूटने की...

रामगढ़ थाने से महज कुछ कदम दूर स्वर्ण कारोबारी को लूटने की कोशिश, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली,दो बाइकों पर सवार पांच हथियारबंद

रामगढ़ थाने के पास स्वर्ण कारोबारी से लूट की कोशिश, फायरिंग कर फरार हुए बदमाश

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है कि थाना परिसर से सटी गली में ही हथियारबंद बदमाशों ने एक स्वर्ण कारोबारी को निशाना बनाकर लूटपाट का प्रयास किया। कारोबारी और उसके भाई द्वारा विरोध किए जाने पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना शुक्रवार की शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस सक्रिय हुई और अपराधियों की तलाश में संभावित रास्तों पर छानबीन शुरू कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार रामगढ़ बाजार के आंबेडकर चौक स्थित मनोज ज्वेलरी के संचालक मनोज सेठ अपने भाई के साथ दुकान बंद करने के बाद बाइक से रामगढ़ गांव स्थित अपने घर लौट रहे थे। उनके पास आभूषण समेत अन्य सामान से भरा बैग मौजूद था। जैसे ही दोनों थाना परिसर से सटे दक्षिण दिशा वाले रास्ते से गांव की ओर बढ़े, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। अपराधियों ने कारोबारी के पास मौजूद बैग छीनने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हाथापाई भी हुई।

लूट का विरोध किए जाने पर बदमाशों ने हथियार निकाल लिया और फायरिंग कर दी। इसके बाद सभी अपराधी हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर आए थे और उनकी संख्या करीब पांच थी। घटना के वक्त बाजार क्षेत्र में बिजली नहीं थी। अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी पेट्रोल पंप के समीप से होते हुए चौसा-मोहनियां नेशनल हाईवे की दिशा में निकल गए। थाना से सटे इलाके में फायरिंग की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। पीड़ित कारोबारी तत्काल थाना पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। प्रभारी थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों एवं रास्तों पर छानबीन कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य बिंदुओं की जांच में जुटी है। वारदात में शामिल अपराधियों तक पहुंचने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments