Homeअधौरावायरल फोटो ने खोली अवैध हथियार की पोल, अधौरा पुलिस ने घर...

वायरल फोटो ने खोली अवैध हथियार की पोल, अधौरा पुलिस ने घर पर छापेमारी कर युवक को दबोचा

अधौरा में वायरल हथियार फोटो पर पुलिस का एक्शन, युवक गिरफ्ता

Bihar: कैमूर जिले में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो वायरल होना एक युवक को भारी पड़ गया। वायरल तस्वीर की पुलिस ने जांच कर पहचान सुनिश्चित की और इसके बाद अधौरा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर युवक को कथित तौर पर अवैध एकनाली बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद हथियार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।गिरफ्तार युवक की पहचान अधौरा थाना क्षेत्र के कान्हानार गांव निवासी महेंद्र यादव के पुत्र यशवंत सिंह के रूप में बताई गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

कैमूर पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया पर एक युवक के हथियार लहराते हुए फोटो वायरल होने की जानकारी पुलिस को मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए वायरल तस्वीर का सत्यापन कराया गया। जांच के दौरान तस्वीर में नजर आ रहे युवक की पहचान कान्हानार गांव निवासी यशवंत सिंह के रूप में की गई। वायरल तस्वीर की पुष्टि होने के बाद पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अधौरा थानाध्यक्ष ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने यशवंत सिंह के घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने उसे कथित तौर पर एक अवैध एकनाली बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद युवक को थाने लाया गया और बरामद हथियार को पुलिस ने जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले को लेकर कैमूर एसपी शिखर चौधरी ने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना दंडनीय अपराध है। कैमूर पुलिस ऐसे मामलों में सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेगी। एसपी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर ऐसा आपत्तिजनक पोस्ट करता है, जिससे सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका हो, तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें, ताकि पुलिस समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर सके।
पुलिस अब वायरल तस्वीर, बरामद हथियार और पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments