Bihar: मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के शाहजादपुर पंचायत के अखरी टोला से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा बुधवार की सुबह आंगनबाड़ी केंद्र भवन के निर्माण कार्य में जुटे राजमिस्त्री मु. कासिम के इंकार करने पर जिप सदस्य सुनीला देवी के पति मनोज यादव एवं उनके देवर मिथिलेश यादव के द्वारा अन्य सहयोगियोें के साथ मिलकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। वही ताबड़तोड़ हुई इस फायरिंग से मु. कासिम ने छुपकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद सुचना पर पहुंची बुधमा कैंप की पुलिस को देख सभी वंहा से भाग निकले। पुलिस ने मौके से कुछ खोखा बरामद किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने बताया की पीड़ित के घर के दीवार पर भी गोली के निशान पाए गए हैं। हालांकि पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जिप सदस्य पति मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में मु. कासिम ने मनोज यादव व मिथिलेश यादव दोनों भाई के अलावा सुशील यादव, सुभाष मिस्त्री समेत अन्य चार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि भय पैदा करने के उद्देश्य से फायरिंग की गई है। एक आरोपित को गिरफ्तारी कर लिया गया है, अन्य को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताते चलें कि हाल ही में जिप सदस्य के पति और देवर जेल से बाहर निकले हैं।
वहीं पीड़ित राजमिस्त्री मु कासिम ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब आठ बजे वह अपने दरवाजे पर बैठा था। उसी समय मनोज यादव का मुंशी सुभाष मिस्त्री आया और मोबाइल पर बात कराने लगा, काल रिसिव करते ही उधर से मनोज यादव गाली-गलौज करने लगा। कुछ ही क्षण बाद शेखपुर चमन निवासी मनोज़ यादव अपने भाई मिथिलेश यादव, सुशील यादव और अन्य चार अज्ञात व्यक्तियों के साथ हथियार लेकर आ धमका। इस बीच मिथिलेश यादव और सुशील यादव ने जान मारने के नियत से मेरे उपर फायर कर दिया। गोली मेरे कनपटी होकर गुजर गया। इसके बाद सभी आरोपितों ने घर पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। कई गोलियां उनके मकान के छत के छज्जा में लगी है। इस दौरान वे सपरिवार कब्रिस्तान होते हुए बांसबिट्टी की तरफ जान बचाकर भागे।
Views: 403