Home मधेपुरा पिता की लाइसेंसी पिस्टल बनी मौत का कारण, 12वीं के छात्र ने...

पिता की लाइसेंसी पिस्टल बनी मौत का कारण, 12वीं के छात्र ने खुद को मारी गोली, फोरेंसिक जांच जारी

12वीं के छात्र ने पिता की पिस्टल से की आत्महत्या | भटगामा से सनसनीखेज मामला

12वीं के छात्र ने पिता की पिस्टल से की आत्महत्या

Bihar, मधेपुरा: जिले के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत भटगामा गांव में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 12वीं कक्षा के छात्र ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या

मृतक की पहचान विनोद कुमार सिंह के 15 वर्षीय पुत्र तन्मय कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तन्मय दाईं कनपटी में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। विनोद कुमार सिंह रिटायर्ड फौजी हैं और पिस्टल का लाइसेंस भी उन्हीं के नाम पर है।

परिजनों के अनुसार, तन्मय पटना में रहकर पढ़ाई करता था, लेकिन पिछले करीब एक महीने से वह घर पर ही रह रहा था। आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है, क्योंकि स्वजनों ने किसी तरह की वजह स्पष्ट नहीं की है।

सूचना मिलते ही चौसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लाइसेंसी पिस्टल को जब्त कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version