Homeपटनाराजद के एक और विधायक भरत बिंद ने थामा सत्ता पक्ष का...

राजद के एक और विधायक भरत बिंद ने थामा सत्ता पक्ष का दामन

Bihar: पटना,  आगमी लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में दल छोड़ने का खेल अभी भी लगातार जारी है। शुक्रवार को बिहार विधानसभा में एक बार फिर से राजद को एक जोरदार झटका लगा है। राजद के भभुआ विधायक भरत बिंद के द्वारा राजद का साथ छोड़ते हुए सत्ता पक्ष का दामन थाम लिया गया है। बीते 15 दिनों में राजद में यह पांचवीं टूट है। इससे पहले 4 और विधायक जो राजद से संबंद्ध थे उन्होंने सत्ता पक्ष का दामन थामा था जबकि कांग्रेस के 2 विधायकों ने पार्टी छोड़ी थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News शुक्रवार को विधानसभा में विधायी कार्य का अंतिम दिन था। दोपहर के बाद विधानसभा के अंदर सदन में गैर सरकारी लिए जा रहे थे, इसी बीच राजद के भभुआ विधायक भरत बिंद सदन में पहुंचे और सत्ता पक्ष की बेंच में जाकर बैठ गए।

सदन में मौजूद सदस्य कुछ समझ पाते इसके पहले ही पास में बैठे विधायक नितिन नवीन ने इशारा कर यह बताने का प्रयास किया कि राजद के और एक विधायक ने एनडीए का दामन थाम लिया है। राजद में यह पांचवी टूट है। उसके पहले राजद के चार विधायक प्रहलाद यादव, चेतन आनंद, नीलम देवी, और संगीता देवी पार्टी छोड़ चुकी हैं। जबकि कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरभ और मुरारी गौतम ने पार्टी छोड़ी थी।

NS News

श्रीहरसू ब्रह्म मंदिर पहुंचे जीयर स्वामी, श्रद्धालुओं को दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

NS News

शराब तस्करी का खुलासा, 90 टेट्रा पैक के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

NS News

दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट में कई लोग घायल; दोनों ओर से FIR

NS News

छत पर गेहूं चोरी की कोशिश का आरोप, विरोध करने पर युवक की पिटाई

NS News

ट्रक खरीदने के लिए दिए 4 लाख रुपये, न गाड़ी मिली और न रकम; प्राथमिकी दर्ज

NS News

हाटा में बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, दो उपभोक्ताओं पर 1.28 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना

NS News

देसी कट्टा लहराते फोटो वायरल, चैनपुर पुलिस की छापेमारी में दो गिरफ्तार, अमांव से बरामद हुआ कट्टा; एक नाबालिग भी निरुद्ध

पोस्टमार्टम हाउस में पुलिस के द्वारा जानकारी लेते हुए।

कैमूर में भीषण सड़क हादसा: बाइक-साइकिल की सीधी भिड़ंत में युवक की मौत, एक गंभीर

NS News

बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार

NS News

चैनपुर में शिक्षक एकता सम्मेलन, समान वेतन और पुरानी पेंशन की मांग पर संघर्ष तेज करने का संकल्प

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments