Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्टेशन अधीक्षक सुधीर प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद नियमानुसार जीआरपी को सूचित किया गया, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि कुदरा रेलवे स्टेशन और उसके आसपास ट्रेन की चपेट में आने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लालापुर समपार फाटक बंद होने के बाद पैदल यात्रियों को रेल लाइन पार करने के लिए कोई सुरक्षित व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई है।
मजबूरी में लोग सीधे रेलवे ट्रैक पार करते हैं, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। क्षेत्र के लोगों ने एक बार फिर रेलवे प्रशासन से पैदल यात्रियों के लिए अंडरपास या अन्य सुरक्षित मार्ग का निर्माण कराने की मांग दोहराई है। उनका कहना है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो ऐसे हादसे भविष्य में भी होते रहेंगे।