Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से एक युवक पल्सर बाइक पर भारी मात्रा में देसी शराब लेकर मदुरना गांव पहुंचा है। सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही बाइक से बोरा उतार रहा युवक वाहन छोड़कर भाग निकला। बाद में उसकी पहचान मदुरना गांव निवासी राहुल कुमार, पिता भुट्टी कुशवाहा के रूप में की गई।
तलाशी के दौरान पुलिस ने बाइक पर रखे तीन कार्टन बरामद किए। प्रत्येक कार्टन में 45-45 पाउच ब्लू लाइन ब्रांड की देसी शराब मिली।
इसके अलावा बाइक की डिक्की और सीट के नीचे छिपाकर रखे गए 90 टेट्रा पैक भी बरामद हुए। इस तरह कुल 225 पाउच, प्रत्येक 200 एमएल क्षमता की देसी शराब जब्त की गई।
बरामद शराब और बाइक को जब्त कर चैनपुर थाना लाया गया। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि आरोपी मौके से फरार हो गया है, लेकिन उसकी पहचान हो चुकी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



