Homeमुंगेरयुवक का शव बरामद हत्या की आशंका

युवक का शव बरामद हत्या की आशंका

Bihar: मुंगेर जिले में कोतवाली पुलिस के द्वारा शुक्रवार की सुबह श्री कृष्णा सेतु के पाया संख्या 22-23 के बीच एक युवक के शव को बरामद किये जाने का मामला सामने आया है। बरामद शव के दाएं पैर को कुत्तों के द्वारा नोच कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मृतक युवक की पहचान मिर्ची तालाब कमल बाबा निवासी राजा कुमार उर्फ भुरुक यादव के रूप में की गई है, जो स्व मुसहरु यादव के पुत्र बताये जा रहे हैं। परिवार वालों के द्वारा हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जताई जा रही है। मामले से संबंधित जानकारी देते हुए कोतवाली थानाध्यक्ष धीरेंद्र पांडे ने बताया कि मृतक युवक राजा चौक बाजार स्थित एक चाट के दुकान में काम करता था। रोज की तरह वह गुरुवार की रात घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों को चिंता हुई। इस बीच शुक्रवार की सुबह आसपास के लोगों ने श्री कृष्णा सेतु के नीचे शव होने की सूचना राजा के परिवार वालों को दी। परिवार वालों की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है।

मुखिया के घर फायरिंग कांड का खुलासा, चारों नामजद आरोपी गिरफ्तार

घटना स्थल पर तैनात पुलिस

कैमूर में मुखिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा; तीन की तलाश जारी

NS News

मोहनिया में बस यात्रा के दौरान मंगलसूत्र चोरी, दो महिलाएं गिरफ्तार

NS News

मोहनियां में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 202 ग्राम हेरोइन के साथ कुख्यात तस्कर सलामुद्दीन इंद्रिसी गिरफ्तार

NS News

चूड़ा के कट्टों के नीचे छिपी थी 80 लाख की कफ सिरप, मोहनिया चेकपोस्ट पर दो तस्कर गिरफ्तार

घटना स्थल पर जांच करते अधिकारी

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 20 लाख के गहने और कीमती सामान ले उड़े, जांच में जुटी पुलिस

NS News

जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत

स्कार्पियो से जप्त शराब

मोहनिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो से 246 लीटर शराब जब्त; चालक फरार

NS News

मोहनियां अस्पताल में शव छोड़कर फरार होने के मामले में महिला गिरफ्तार, मृतक से संबंध होने की बात सामने आई

NS News

ट्रेन से घर लौट रहे युवक की मोहनिया अस्पताल में मौत, शव छोड़कर महिला समेत तीन लोग फरार; CCTV से खुलेगा राज

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments