Home मोहनिया मोहनिया बस स्टैंड पर पुलिस का एक्शन, नशीला इंजेक्शन लगाते चार युवक...

मोहनिया बस स्टैंड पर पुलिस का एक्शन, नशीला इंजेक्शन लगाते चार युवक हिरासत में, दो शीशी संदिग्ध नशीली दवा बरामद

मोहनिया बस स्टैंड पर नशीला इंजेक्शन लेते 4 युवक हिरासत में, दो शीशी नशीली दवा बरामद

Bihar: कैमूर पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार देर शाम मोहनिया के अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले इंजेक्शन का सेवन कर रहे चार युवकों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो शीशी संदिग्ध नशीली दवा भी बरामद की गई। सभी युवकों को पूछताछ के लिए मोहनिया थाना लाया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

 

थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर शहर में प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक विशेष बाइक पेट्रोलिंग और सादे लिवास में निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बस स्टैंड, प्रमुख चौक-चौराहों, जुआ अड्डों, नशे से प्रभावित इलाकों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगातार पुलिस की नजर बनी हुई है। इसी क्रम में मंगलवार शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अंतरराज्यीय बस पड़ाव परिसर में कुछ युवक नशीले इंजेक्शन का सेवन कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चार युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो शीशी नशीली दवा बरामद हुई। पुलिस सभी युवकों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि नशीले इंजेक्शन और दवा की आपूर्ति उन्हें कहां से हुई। अधिकारियों का मानना है कि इस नेटवर्क में अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है। मामले में वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Exit mobile version