Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरोप है कि बिचौलिये ने लड़की के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताते हुए शादी के खर्च के नाम पर ₹1 लाख नकद तथा करीब ₹1.17 लाख मूल्य के आभूषण और अन्य सामान ले लिए। इसके बाद 7 जुलाई को कोर्ट मैरिज कराने के लिए भभुआ बुलाया गया। भंवर लाल के अनुसार, तय स्थान पर पहुंचने पर वहां कोर्ट के स्टांप पेपर और मोहर रखी हुई थी, जहां दोनों की शादी की औपचारिकता पूरी कराई गई। इसके बाद बिचौलिये ने यह कहकर उन्हें होटल भेज दिया कि सुबह ट्रेन होने के कारण दुल्हन को सीधे स्टेशन पहुंचा दिया जाएगा। अगली सुबह भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर कथित दुल्हन को लाया गया। जब उससे सामान के बारे में पूछा गया तो उसने शौचालय जाने की बात कही और इसी दौरान पहले से मौजूद एक बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गई।
पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद बिचौलिये से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका मोबाइल भी बंद मिला। काफी खोजबीन के बावजूद जब दुल्हन और बिचौलिये का कोई पता नहीं चला तो पीड़ित परिवार को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। इसके बाद भंवर लाल अपने भाई के साथ भभुआ थाना पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।