Home पटना मीसा भारती ने कहा नीतीश वापसी करेंगे या नहीं ये वही बता...

मीसा भारती ने कहा नीतीश वापसी करेंगे या नहीं ये वही बता सकते हैं

Bihar: पटना, बिहार में महागठबंधन की सरकार टूटने के साथ ही लालू प्रसाद और उनके परिवार की परेशानियां बढ़ने शुरू हो गई है। नई सरकार के गठन के केवल 24 घंटे के बाद ही राजद प्रमुख लालू प्रसाद जमीन के बदले नौकरी मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे। उनके साथ उनकी पुत्री राज्यसभा सदस्य मीसा भारती भी थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

ईडी दफ्तर में अपने पिता से हो रही पूछताछ के बीच मीसा ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान मीसा भारती ने कहा कि उनके पिता का स्वास्थ्य अच्छा नहीं है। उन्हें उठने बैठने में परेशानी होती है। इसलिए वे अपने पिता के साथ निदेशालय के दफ्तर आई हैं। उन्होंने कहा ईडी के अधिकारियों को उन्होंने बताया है कि लालू प्रसाद को दवाओं की जरूरत होती है, यह दवाई उनके साथ हैं। दवाई कब दी जानी है इसके बारे में ईडी अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। वही मीसा  भारती से एक सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि यह पिता के साथ आई है और पिता के साथ ही वापस जाएगी।

भाजपा में शामिल होने पर दो निर्दलीय MLC की सदस्यता रद्द करने की मांग, जन सुराज ने सभापति को सौंपी याचिका

अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं

खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू

बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय

‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना

ट्रेन में यात्री का बैग लेकर उतरते ही पकड़ा गया बदमाश, 72 हजार नकद और तीन मोबाइल बरामद

गंभीर आरोपों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- जांच में दोषी मिला तो मंत्री पर होगी सख्त कार्रवाई

गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी

सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना

बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी

बिहार में बदले राजनीतिक हालात और नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी को लेकर भी उन्होंने कई बातें कहीं उन्होंने कहा नीतीश कुमार जी हमसे बड़े हैं हम कल भी उनका सम्मान करते थे और आगे भी सम्मान करते रहेंगे। नीतीश कुमार महागठबंधन क्यों तोड़े एनडीए में क्यों गए वापसी करेंगे या नहीं करेंगे इस बारे में नीतीश कुमार ही बेहतर बता सकते हैं। महागठबंधन में आने का निर्णय और वापस उसे तोड़ने का निर्णय उनका ही था। हमारी ओर से कोई भी पहल नहीं की गई। इस सरकार ने बेहतर काम किए हैं 17 महीने में जो काम किए गए वह एक उदाहरण हैं। इससे पहले ईडी ऑफिस में लालू से पूछताछ शुरू हो इसके पूर्व ही यहां राजद नेताओं-कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। यहां नेताओं ने लालू के समर्थन और ईडी के विरोध में जमकर नारेबाजी की। फिलहाल लालू से पिछले ढाई घंटे से लालू पूछताछ जारी है और बाहर राजद के वरिष्ठ नेता धरना देकर बैठे हुए हैं।

डीहा मोड़ पर दो पक्षों में भिड़ंत, युवक को घेरकर पीटने का आरोप; आठ लोगों के खिलाफ शिकायत

मसोई में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट; गहने छीनने का भी आरोप

पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में हंगामा कर रहे छह गिरफ्तार, मारपीट का फरार आरोपी भी धराया

धान की कटाई करने आए 26 वर्षीय मजदूर की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप

धान की कटाई के दौरान टूटा बिजली का तार बना काल, 27 वर्षीय किसान की करंट से मौत

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर भाकपा माले का प्रदर्शन, 17 विद्यालयों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

तस्करी का नया तरीका नाकाम, बाइक पर लदी 225 लीटर शराब बरामद; अंधेरे में फरार हुआ तस्कर

पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में हंगामा कर रहे चार गिरफ्तार, वारंटी दो सगे भाई भी धराए

शराब के नशे में हंगामा करना छह लोगों को पड़ा भारी, पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दबोचा

दो साल से लापता बेटे का सुराग नहीं, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या कर शव गायब करने का आरोप

 

Exit mobile version