Homeमोहनियामालगाड़ी की चपेट में आया युवक हुई मौत

मालगाड़ी की चपेट में आया युवक हुई मौत

Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड पर अवस्थित भभुआ रोड स्टेशन से करीब आधा किलोमीटर पूरब रेल ओवर ब्रिज के नीचे शुक्रवार की शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक के मौत हो जाने का मामला सामने आया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मृतक युवक की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के देवराढ़ खुर्द ग्राम निवासी संतोष कुमार के रूप में की गई है। जिनकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुशार देवराढ़ खुर्द निवासी संतोष कुमार मोहनियां में भभुआ रोड स्टेशन से पूरब शुक्रवार की शाम आरओबी के नीचे रेल लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान सबमर्सिबल लाइन में मालगाड़ी की चपेट में आ गए। सूचना पर डायल 112 की टीम वहां पहुंची। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। मामले से सम्बंधित जानकारी लेने पर मोहनियां थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि मृतक के पिता को घटना की जानकारी दी गयी है। स्वजनों के पहुंचने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा जाएगा।

NS news

कैमूर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ छठ महापर्व, अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया पूजन

NS News

छठ घाट पर पल भर में बुझ गया घर का चिराग, पोखरे में डूबकर 17 वर्षीय शिवम की मौत

खरना का प्रसाद बनाती छठ व्रती

खरना का प्रसाद ग्रहण कर शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला उपवास, छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

NS News

अमांव गांव में आधी रात घर में घुसे चोर, गहने और नकदी लेकर फरार

NS News

बैंक से घर लौट रहे व्यक्ति की बाइक की डिक्की तोड़कर 2 लाख की चोरी चेकबुक-पासबुक भी ले उड़े उचक्के

NS news

छठ घाटों की सुरक्षा और व्यवस्था का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, गहरे पानी में बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती और रोशनी की व्यवस्था का निर्देश

NS News

सलेमपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का छापा, 4 गिरफ्तार; 21 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ व शराब और नकदी बरामद

NS News

डुमरिया में दरवाजे पर पहुंचकर किया हमला, पति-पत्नी को पीटा, दोनों घायल

NS News

घर में सो रहे थे मां और बहू, आधी रात को घुसे चोर; गहने और नकदी गायब

NS News

पुलिस की कार्रवाई में शराब पीकर हंगामा करने वाले पांच गिरफ्तार, एक वारंटी भी धराया

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments