Home मोहनिया मालगाड़ी की चपेट में आया युवक हुई मौत

मालगाड़ी की चपेट में आया युवक हुई मौत

Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड पर अवस्थित भभुआ रोड स्टेशन से करीब आधा किलोमीटर पूरब रेल ओवर ब्रिज के नीचे शुक्रवार की शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक के मौत हो जाने का मामला सामने आया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मृतक युवक की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के देवराढ़ खुर्द ग्राम निवासी संतोष कुमार के रूप में की गई है। जिनकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुशार देवराढ़ खुर्द निवासी संतोष कुमार मोहनियां में भभुआ रोड स्टेशन से पूरब शुक्रवार की शाम आरओबी के नीचे रेल लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान सबमर्सिबल लाइन में मालगाड़ी की चपेट में आ गए। सूचना पर डायल 112 की टीम वहां पहुंची। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। मामले से सम्बंधित जानकारी लेने पर मोहनियां थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि मृतक के पिता को घटना की जानकारी दी गयी है। स्वजनों के पहुंचने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा जाएगा।

डीहा मोड़ पर दो पक्षों में भिड़ंत, युवक को घेरकर पीटने का आरोप; आठ लोगों के खिलाफ शिकायत

मसोई में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट; गहने छीनने का भी आरोप

पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में हंगामा कर रहे छह गिरफ्तार, मारपीट का फरार आरोपी भी धराया

धान की कटाई करने आए 26 वर्षीय मजदूर की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप

धान की कटाई के दौरान टूटा बिजली का तार बना काल, 27 वर्षीय किसान की करंट से मौत

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर भाकपा माले का प्रदर्शन, 17 विद्यालयों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

तस्करी का नया तरीका नाकाम, बाइक पर लदी 225 लीटर शराब बरामद; अंधेरे में फरार हुआ तस्कर

पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में हंगामा कर रहे चार गिरफ्तार, वारंटी दो सगे भाई भी धराए

शराब के नशे में हंगामा करना छह लोगों को पड़ा भारी, पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दबोचा

दो साल से लापता बेटे का सुराग नहीं, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या कर शव गायब करने का आरोप

 

 

Exit mobile version