Home बक्सर माइनिंग अफसर पर बालू माफियाओं ने किया जानलेवा हमला

माइनिंग अफसर पर बालू माफियाओं ने किया जानलेवा हमला

Bihar:  बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत महदह गांव के पास मंगलवार की सुबह छापेमारी करने गए माइनिंग अफसर पर बालू माफियाओं के द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया। जिसके कारण इस हमले में अपर समाहर्ता सह खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। जिन्हे घायल अवस्था मे इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार करने के बाद फिलहाल छुट्टी दे दी गई है। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला खनन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता कृष्ण कुमार मंगलवार की सुबह 4:00 बजे के करीब गुप्त सूचना पर महदह गांव के पास अवैध बालू लदे ट्रक पकड़ने गए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इसी दौरान एक ट्रक को पकड़ने के बाद अभी जांच कर ही रहे थे कि तभी अचानक बालू माफियाओं ने उन पर जानलेवा हमला करते हुए सिर पर किसी चीज से वार कर दिया। हमले में खनन पदाधिकारी के सर में गम्भीर चोट आई है। घटना के बाद ट्रक लिए बालू तस्कर मौके से फरार हो गए, वही गम्भीर रूप से जख्मी पदाधिकारी को आनन-फानन में उनकी गाड़ी का चालक सदर अस्पताल पहुंचाया। मामले की जानकारी मिलते हैं उप विकास आयुक्त डॉ महेंद्र पाल और बक्सर सदर एसडीएम धीरेंद्र मिश्रा सदर अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए।

बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय

‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना

ट्रेन में यात्री का बैग लेकर उतरते ही पकड़ा गया बदमाश, 72 हजार नकद और तीन मोबाइल बरामद

गंभीर आरोपों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- जांच में दोषी मिला तो मंत्री पर होगी सख्त कार्रवाई

गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी

सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना

बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी

बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री

प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी

‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने घायल पदाधिकारी की हालत को स्थिर बताया। घटना की पुष्टि करते सदर एसडीओ ने बताया कि पदाधिकारी पर हमला कर फरार बालू तस्कर की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दे की अवैध खनन का बालू लेकर नासरीगंज से चले बालू लदे ओवरलोड ट्रक पुलिस और एनएच 922 पर टोल टैक्स से बचने के लिए प्रायः डुमरांव से नदाव और महदह होते सीधे बक्सर-इटाढ़ी मुख्य मार्ग पहुंच जाते हैं और अवैध खनन का धंधा बेरोकटोक चलता रहता है। हालांकि बक्सर के डीएम और एसपी हमेशा इस मार्ग से बालू लदे ट्रकों के पार नहीं होने के दावे करते रहे हैं। आज खनन पदाधिकारी पर हमला होने के बाद उनके दावे भी फैल हो गए।

पंचायत में सुलह कराने पहुंचा था पंच, विवाद बढ़ा तो विधवा के सिर पर दे मारी लाठी; मौत

मंदार पहाड़ छेड़छाड़ प्रकरण में प्रशासन का एक्शन, तीन आरोपितों के घरों पर चला बुलडोजर

फर्जी अफसर बनकर राइस मिल संचालक से 40.50 लाख लूटने का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

वरमाला से पहले बिगड़ा माहौल: दूल्हे की नशे वाली हालत देख दुल्हन ने रोकी शादी, पंचायत के बाद सुबह हुई रस्में पूरी

नशे की हालत में गिरफ्तार तीन टोला सेवक सेवा से बर्खास्त

नाबालिग छात्रा की हत्या का हुआ खुलासा, पिता ही निकला हत्यारा

शादी का झांसा दे युवती से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपित फरार

दरिंदो ने बारहवीं की छात्रा के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, शिकायत दर्ज

लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बता भवन निर्माण मंत्री को दिया धमकी, युवक गिरफ्तार

अधिक मुनाफा दिलाने के नाम पर व्यवसायी से 4 करोड़ की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

 

 

 

Exit mobile version