Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को बरकत नगर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी भयंकर मारपीट में तब्दील हो गई, दोनों पक्षों से लाठी-डंडे, ईट पत्थर चलने लगे जिसमें अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई, जबकि यह घटना मोहनिया थाना के बगल में ही हो रही थी, जमकर चले ईट पत्थर के दौरान दोनों पक्षों से लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है घायलों में मैनुद्दीन फारुकी, तेजू फारुकी, सरफराज फारूकी, अकबर फारुकी सहित अन्य का नाम शामिल है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं मारपीट की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों को खदेड़ा गया उस दौरान मौके पर से 4 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया जिन्हें थाने पर लाकर पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि बरकत नगर में दो पक्षों के बीच कई दिनों से भूमि विवाद लेकर विवाद चल रहा था, रविवार को दोनों पक्षों में बाता-बाती बढ़ गई और झगड़े का रूप ले लिया जिसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट होने लगी, इस दौरान जमकर ईंट पत्थर भी चलने लगे, जिसमें आधा दर्जन के करीब लोग घायल हुए हैं।
- 352 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, 23 का हीमोग्लोबिन 8 से कम; भभुआ की टीम ने लिया जायजा
- फेसबुक पर हथियार दिखाना पड़ा भारी, कैमूर में युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में FIR
उस समय अफरातफरी की स्थिति हो गई जब दोनों पक्षों से ईंट पत्थर चलने लगे रास्ते से गुजरने वाले राहगीर आपने अपनी जान बचाकर भागे पूरा सड़क रणक्षेत्र में बदल गया मारपीट के दौरान पिटाई से बचने के लिए एक युवक भागता हुआ मोहनिया थाना परिसर में घुस गया जिसके बाद उस घटना की जानकारी पुलिस को हुई, जहां से तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को पकड़ने के लिए दौड़ाई चार पकड़े गए बाकी सभी लोग फरार हो गए जिन्हें थाना पर लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
- फर्जी इमिग्रेशन रैकेट का खुलासा, दो थाई महिलाएं गिरफ्तार, एसएसबी की सतर्कता से खुली सीमा पार कराने वाले गिरोह की पोल
- 245 ग्राम ब्राउन शुगर और नशे की गोलियों के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार
वहीं इस संबंध में जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष ललन सिंह के द्वारा बताया गया कि भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्ष आपस में सड़क पर ही भिड़ गए थे, घटना की जब सूचना मिली मौके पर पुलिस पहुंची सड़क पर मारपीट कर रहे लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस के द्वारा दौड़ाया गया जिसमें 4 लोगों को पकड़ा गया है, इस पत्थरबाजी में दोनों पक्षों से कुल 6 लोग लगभग घायल हुए हैं, हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है जिसके उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- शूटआउट के मुख्य आरोपी रामधनी यादव का अवैध घर ध्वस्त, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, डबल मर्डर केस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
- ट्रेन लूट गिरोह का भंडाफोड़: तहखाने से मिला करोड़ों का सोना-चांदी, विदेशी करेंसी भी बरामद

