Home बेगूसराय बेगूसराय में धू धू कर जल गया लव कुश रथ यात्रा वाहन

बेगूसराय में धू धू कर जल गया लव कुश रथ यात्रा वाहन

Bihar: बेगूसराय जिले में सबके सिया सबके राम चलो अयोध्या राम के नारा के साथ पटना से निकली भाजपा के लव कुश रथ यात्रा में शामिल हवन कुंड वाला ट्रक जलकर राख हो जाने का मामला सामने आया है। दरसल  यह घटना बेगुसराय के सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के हर्ष गार्डन के समीप की है। जहां लव कुश रथ का बेगूसराय में कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए पूरी टीम 35 गाड़ियों से रात करीब 9:30 बजे हर्ष गार्डन सिंघौल पहुंची। रात में अचानक करीब 12 बजे हवन वाले ट्रक में आग लग गया तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक रथ यात्रा का हवन वाहन जलकर रख हो चुका था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इस दौरान चालक जहानाबाद जिले के राजा बाजार निवासी महेंद्र पासवान का पुत्र भीम अंबेडकर कुमार झुलस गया है। सूचना मिलते ही सदर डीएसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे तथा जांच पड़ताल किया है। झुलसे ड्राइवर को ईलाज के लिए बगल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। वही घटना से सम्बंधित जानकारी लेने पर एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि रथ यात्रा का ठहराव हर्ष गार्डन सिंघौल में हुआ था। एक खुले ट्रक में हवन कुंड बनाया गया था। हवन कुंड जलते रहने के कारण अचानक ट्रक में आग लग गई। आग बुझाने के दौरान ट्रक का चालक का झुलस गया है। घटना की सूचना मिलते ही महज 10 मिनट के अंदर सदर डीएसपी एवं सिंघौल थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे तथा ग्रामीणों एवं अग्निशमन के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, और चालक को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। घटना में रथ के साथ चल रहा बड़ा जनरेटर एवं एक मोटरसाइकिल भी जल गया है।

पूर्णिया में ‘नटवरलाल’ रोहित का बड़ा ठगी नेटवर्क उजागर, एयरपोर्ट से भरोसा जीतकर डॉक्टर को लाखों के जेवर से लगाया चूना

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, सीमांचल को यूनियन टेरिटरी बनाने की साजिश का आरोप

101 करोड़ की कैश डील का खुलासा: पनोरमा ग्रुप पर आयकर का शिकंजा, 400 खरीदार रडार पर

इंटर की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को दिनदहाड़े मारी गोली, बाइक सवार बदमाश फरार

सीओ के फर्जी हस्ताक्षर से नाजिर ने 24.27 लाख रुपये की कराई फर्जी निकासी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शराब पिलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापेमारी जारी

बनमनखी में यज्ञ-हवन के साथ हुआ सामूहिक धर्म परिवर्तन

लूट के दौरान सर्राफा व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक; 1800 ग्राम चांदी, 15 हजार नकद और जेवरात लूटकर फरार

व्यवसायी से मारपीट मामले में पप्पू यादव का हस्तक्षेप, डिप्टी सीएम से कार्रवाई की मांग – भाजपा विधायक ने आरोपों को बताया मनगढ़ंत

भारत में भारत का कानून चलेगा, घुसपैठियों का नहीं: पीएम मोदी

घटना की सूचना मिलते ही सांसद गिरिराज सिंह के प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, जिला महामंत्री कुंदन भारती एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी अस्पताल पहुंचकर हाल-चाल जाना तथा प्रबंधन से बात की। जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा एवं सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि घटना बड़ी हुई है। लेकिन इससे रथ यात्रा प्रभावित नहीं होगा। सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि सनातन विरोधियों साजिश के तहत राम के काम के प्रति जागरण के लिए चल रही इस यात्रा को बाधित करने के लिए वाहन में आग लगवाई है। मामले का आवेदन थाना को दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक से पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग की गई है। मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषी पर कड़ी करवाई हो। कल 9 बजे सुबह में कटिहार में पूजन और हवन हुआ था हवन कुंड को साफ कर दिया गया था। फिर उस हवन कुंड से आग लगने की कोई बात ही नहीं है। उन्होंने साजिश के तहत यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना किया  है। कहीं ना कहीं साजिश है प्रशासन पूरे मामले की जांच करें मामले का अधिवेशन होना चाहिए।

कर्मनाशा बाजार में पसरा मातम, सर्पदंश से डेढ़ साल के मासूम की मौत

टेंपो की तलाशी में मिला करीब 60 किलो मांस, पुलिस ने दो संदिग्ध तस्करों को दबोचा

दुर्गावती और जगदहवा डैम में दिखे मगरमच्छ, जिउतिया पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क

लोहरदगा से कानपुर ले जाए जा रहे 31 मवेशी बरामद, कंटेनर जब्त; तीन तस्कर गिरफ्तार

दुर्गावती में शराब पार्टी पर पुलिस की छापेमारी, नाबालिग समेत दो विधि-विरुद्ध बालक पकड़े गए; दो गिरफ्तार

कैमूर में 37 मवेशियों से लदा कंटेनर जब्त, तीन गिरफ्तार; सासाराम से यूपी ले जाने की थी तैयारी

प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री में छिपाकर रखा था गांजा, 27 किलो बरामद,एक गिरफ्तार; ओडिशा नंबर की कार भी जब्त

टोल प्लाजा पर पुलिस को देख भागने लगा कंटेनर, पीछा कर पकड़ा तो अंदर मिले 28 मवेशी; तीन तस्कर गिरफ्तार

NH-19 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 147 पशु बरामद; चालक गिरफ्तार

रक्षा बंधन के बाद घर लौट रही मां-बेटियों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, महिला की मौत; दो बेटियां गंभीर

 

 

Exit mobile version