Home कुदरा बीमार सास को यूपी से देखने आए दामाद की सड़क दुर्घटना में...

बीमार सास को यूपी से देखने आए दामाद की सड़क दुर्घटना में मौत

कुदरा थाना पर पहुंचे शोकाकुल स्वजन

Bihar: कुदरा, उत्तर प्रदेश से अपने बीमार सास को देखने आए एक युवक की स्थानीय थाना क्षेत्र के डंगरी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सुरेश पाल के रूप में की गई है, जो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के हरितपुर गांव के विक्रमा पाल के पुत्र बताये जा रहे है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कुदरा थाना
कुदरा थाना

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के सलथुआं पंचायत के डंगरी गांव के श्रीभगवान पाल की मां बीमार थी और उनका इलाज चल रहा था। उनके दामाद सुरेश पाल उत्तर प्रदेश से अपनी पत्नी के साथ उन्हें देखने आए हुए थे। इसी क्रम में बाइक से घर लौटने के दौरान डंगरी गांव के सरकारी विद्यालय के समीप अन्य बाइक से उनके बाइक की टक्कर हो गई जिसकी वजह से सुरेश पाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

डीहा मोड़ पर दो पक्षों में भिड़ंत, युवक को घेरकर पीटने का आरोप; आठ लोगों के खिलाफ शिकायत

मसोई में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट; गहने छीनने का भी आरोप

पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में हंगामा कर रहे छह गिरफ्तार, मारपीट का फरार आरोपी भी धराया

धान की कटाई करने आए 26 वर्षीय मजदूर की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप

धान की कटाई के दौरान टूटा बिजली का तार बना काल, 27 वर्षीय किसान की करंट से मौत

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर भाकपा माले का प्रदर्शन, 17 विद्यालयों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

तस्करी का नया तरीका नाकाम, बाइक पर लदी 225 लीटर शराब बरामद; अंधेरे में फरार हुआ तस्कर

पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में हंगामा कर रहे चार गिरफ्तार, वारंटी दो सगे भाई भी धराए

शराब के नशे में हंगामा करना छह लोगों को पड़ा भारी, पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दबोचा

दो साल से लापता बेटे का सुराग नहीं, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या कर शव गायब करने का आरोप

स्थानीय बीडीसी सदस्य प्रतिनिधि कन्हैया राय ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि डंगरी गांव के विद्यालय के पास सड़क की स्थिति काफी खतरनाक हो गई है। कुछ दिनों पूर्व भी वहां पर एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा गया है। घटना की सुचना के बाद मृतक के स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। महिला की बीमारी की वजह से पहले से ही परेशान लोगों के ऊपर इस मौत के बाद दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

राजगीर में बिहार-यूपी की रणजी भिड़ंत आज से, रिंकू सिंह पर रहेंगी सबकी नजरें 1121 करोड़ के स्टेडियम में पहली बार एलीट ग्रुप का मुकाबला

दिल दहला देने वाली वारदात: जमानत पर छूटे पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, हादसा बताने की कोशिश

नालंदा के शीतला मंदिर में भीषण भगदड़, 9 महिलाओं की मौत; भीड़ प्रबंधन पर प्रशासन घिरा

दर्दनाक सड़क हादसा: मवेशी को बचाने की कोशिश में कार 20 फीट गड्ढे में गिरी, इंजीनियरिंग कॉलेज के 4 छात्रों की मौत

नालंदा में दो गांवों के बीच हिंसक झड़प, तीन दिन से जारी तनाव फिर भड़का

राजगीर में रहस्यमयी घटना: जैन धर्मशाला के एक कमरे से चार यात्रियों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

एसटीएफ ने हथियार तस्करी गिरोह का किया खुलासा, पांच गिरफ्तार

ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार किया आत्महत्या

19 वर्षीय युवती की हत्या कर शव किया दफन, परिजन फरार

घर से ताश खेलने निकले युवक की चाकू गोद हत्या, जाँच में जुटी पुलिस

 

 

 

Exit mobile version