Home चैनपुर बकरीद को लेकर चैनपुर थाना में प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक...

बकरीद को लेकर चैनपुर थाना में प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील

चैनपुर थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए सौहार्द बनाए रखने के निर्देश

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना परिसर में शनिवार को आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लेकर पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अंचलाधिकारी अनिल प्रसाद, बीडीओ शुभम प्रकाश, पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार और थानाध्यक्ष ने की। इस दौरान थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों की समीक्षा की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अंचलाधिकारी अनिल प्रसाद ने कहा कि बकरीद त्याग, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक पर्व है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को देने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।

वहीं बीडीओ शुभम प्रकाश ने लोगों से संयम और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ बकरीद मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खुले स्थानों पर कुर्बानी देने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। अधिकारियों ने बताया कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा लगातार निगरानी की जाएगी। बैठक में हाटा नगर पंचायत के चेयरमैन रमेश जायसवाल, लड्डन खान, अनिल केशरी, सज्जन खान समेत कई समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

Exit mobile version