Home भागलपुर फिल्म अभिनेत्री अमृता पांडे की संदिग्ध स्थिति में मौत

फिल्म अभिनेत्री अमृता पांडे की संदिग्ध स्थिति में मौत

Bihar: भागलपुर जिले के जोगसर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदमपुर जहाज घाट स्थित दिव्यधर्म अपार्टमेंट में भोजपुरी एक्टर अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडे की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के द्वारा घटनास्थल की एफएसएल से जांच कराई गई है। मौके से गले में लगा साड़ी का फंदा मोबाइल समेत अन्य सामग्री जब्त कर ली गई है। परिजनों के अनुसार उन्होंने भोजपुरी हिंदी समेत कई फिल्मों और सीरियल वेब सीरीज और विज्ञापन में भी काम किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

अमृता पांडे ने मरने से पहले अपने व्हाट्सएप  स्टेटस पर लिखा है, दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी हम अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। वही जोगसर पुलिस के अनुसार शाम में उनलोगों को सुचना प्राप्त हुआ कि अपार्टमेंट में एक महिला ने खुदकुशी कर ली है। जानकारी मिलते ही थानेदार कृष्ण नंदन कुमार सिंह, एसआई राजीव रंजन और शक्ति पासवान मौके पर पहुंचे। फ्लैट में पहुंचने पर अमृता का शव एक बेड पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने जब जानकारी ली तो परिवार वालों ने बताया कि करीब 3:30 बजे उसकी बहन अमृता के कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे को चाकू से काटकर  तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, जंहा चिकत्सकों ने उसे मृत घोषित कर  दिया। यह देख वे लोग उसे वापस फ्लैट लेकर आ गए।

ट्रेन में टीटीई बनकर यात्रियों से वसूली कर रहे थे दो युवक, RPF ने पकड़ा; चोरी के मोबाइल भी बरामद

महागठबंधन में बढ़ती खींचतान पर उपेंद्र कुशवाहा का तंज, बोले- राजनीतिक गठजोड़ नहीं, अपने-अपने हिसाब से चल रहे दल

एयरपोर्ट की संभावनाओं को लेकर डीएम ने किया स्थल निरीक्षण

स्कूल में मारपीट के वायरल वीडियो के बाद सामने आया दूसरा पक्ष, दो शिक्षकों पर अभद्रता के आरोप

12 साल बाद जिंदा मिली वह महिला, जिसकी हत्या के आरोप में पति-ससुर और जेठ ने काटी जेल; अब उठ रहा शव की पहचान पर बड़ा सवाल

बिक्रमगंज के विहंगम यज्ञ में पहुंचीं 20 संदिग्ध महिलाएं, पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार

सासाराम-तिलौथू मार्ग पर भीषण हादसा, CRPF जवान की मौत; पांच लोग घायल

शिक्षक अपहरण कांड के आरोपित की वाराणसी में मौत, ग्रामीणों की पिटाई में हुआ था घायल

अर्धनिर्मित टंकी बनी मौत का कुआं, खेलते-खेलते डूबे दो मासूम भाई-बहन

दिनारा में तनाव के बीच प्रशासन सख्त, पूरे थाना क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू 16 अगस्त से लागू रहेगी पाबंदी, भीड़ जुटाने और भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट पर होगी कार्रवाई

परिजनों ने बताया कि घर में कुछ दिनों पूर्व अमृता की बहन वीणा की शादी थी। शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। उन लोगों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं। बहन के मुताबिक अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। परिवार वालों के मुताबिक अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में भी एक्टर के रोल में रही थी। उसने कई सीरीयल समेत अन्य फिल्मों में भी रोल किया था। हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है। इस लेकर वह काफी उत्साहित भी थी। थानेदार ने बताया कि मामले की हर बिंदु पर जांच होगी।

थाने में केस डायरी लिखने वाला दलाल गिरफ्तार, 10 पुलिस अधिकारी निलंबित, डीजीपी के निर्देश पर डीआईजी की छापेमारी में खुला बड़ा खेल

सहरसा में देर रात घर में घुसकर विवाहिता की हत्या, जमीन विवाद की रंजिश में वारदात से सनसनी

सहरसा में दंपति की संदिग्ध मौत, घर से मिले दोनों के शव

अवैध संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई: 5 कुख्यात अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू

महिला का नग्न शव मिलने से मचा बवाल, आरोपी की ग्रामीणों ने पुलिस अभिरक्षा में कर दी पिटाई

पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति ने करा दी दोनों की शादी

तेज रफ्तार कार ने दम्पति को कुचला हुई मौत, आक्रोशित लोगो ने किया सड़क जाम

वाहन चेकिंग के दौरान अपराधियों ने चौकीदार को मारा गोली, रेफर

मोबाइल चोरी को लेकर विवाद, समझाने गए लोगो पर गोलीबरी 2 जख्मी

बिजेंद्र प्रसाद यादव ने राजद पर जमकर साधा निशाना

Exit mobile version