Home सहरसा सहरसा में दंपति की संदिग्ध मौत, घर से मिले दोनों के शव

सहरसा में दंपति की संदिग्ध मौत, घर से मिले दोनों के शव

सहरसा में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत, घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या

Bihar: सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र स्थित विषहरी स्थान के पास एक घर से पति-पत्नी के शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रमण खां और उनकी पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर आपसी विवाद होता रहता था। मंगलवार की रात भी घर के अंदर दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज होने की बात सामने आई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsमृतक रमण खां की मां काजल देवी ने बताया कि देर रात तक पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। इसके बाद सभी लोग सो गए। सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। गेट की ग्रील का रस्सी काटकर जब वे अंदर पहुंचे तो देखा कि बहू सोनी देवी जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थी, जबकि बेटा रमण खां कमरे में फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद परिजनों ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।

घटना की सूचना मिलने पर बनगांव थाना की पुलिस पहुंची और कमरे को सील कर दिया। मामले की जांच के लिए वरीय अधिकारियों के साथ एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। इसके बाद एसडीपीओ आलोक कुमार और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

Exit mobile version