Home चैनपुर निजी मुलाकात के लिए आज नौघरा पहुंचेंगे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तैयारियां...

निजी मुलाकात के लिए आज नौघरा पहुंचेंगे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तैयारियां जोरों पर

नौघरा पहुंचेंगे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री जमा खान के आवास पर करेंगे निजी मुलाकात

Bihar: चैनपुर (कैमूर) – प्रखंड क्षेत्र के ग्राम नौघरा में आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नितीश कुमार  के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है। जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12 बजे बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान  के निजी आवास पर एक निजी मुलाकात के लिए पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और समर्थकों एवं आम लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूर्व बिहार सीएम नीतीश कुमार
पूर्व बिहार सीएम नीतीश कुमार

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम निजी मुलाकात का है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सोमवार को दोपहर 12 बजे नौघरा स्थित उनके आवास पर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि उनके आगमन को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है तथा स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नीतीश कुमार ने अपने लंबे राजनीतिक कार्यकाल के दौरान बिहार में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए हैं। यही कारण है कि आज भी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उनकी लोकप्रियता बनी हुई है और बड़ी संख्या में लोग उनके प्रति सम्मान एवं लगाव रखते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही नौघरा एवं आसपास के क्षेत्रों में राजनीतिक हलचल भी बढ़ गई है। समर्थक और स्थानीय कार्यकर्ता उनके स्वागत को लेकर उत्साहित हैं। हालांकि यह कार्यक्रम निजी मुलाकात का बताया जा रहा है, फिर भी उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासनिक स्तर पर भी आवश्यक तैयारियों पर नजर रखी जा रही है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

 

Exit mobile version