Home भभुआ नाबालिग ने खुद ही रची थी खुद के अपहरण की साजिश हुआ...

नाबालिग ने खुद ही रची थी खुद के अपहरण की साजिश हुआ पर्दाफाश

Bihar: कैमूर जिले से एक नाबालिग की अजीबोगरीब करतूत सामने आई है, बेलांव थाना क्षेत्र के उचिनर गांव अपने पिता के ननिहाल आए किशोर ने रास्ते में पहले नीरा (ताड़ी) पीया उसके बाद जब नशा हुआ तो खुद की झूठी अपहरण की साजिश रच डाली, इस पूरे झूठ का पर्दाफाश तब हुआ जब पुलिस ने किशोर को सही सलामत पहाड़ से बरामद कर गहराई से पूछताछ किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल 20 जून को बेलांव के 112 डायल की पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि उचिनर गांव से लगभग 13 वर्ष के किशोर का अज्ञात अपराधकर्मियों ने अपरहण कर लिया है और पहाड़ पर ले गए है, सूचना पर आवश्यक कार्रवाई के लिए डायल 112 की टीम त्वरित घटनास्थल पर पहुंचकर घटना स्थल से किशोर को बरामद कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया, इलाज के उपरांत किशोर के परिजनों को थाना बुलाया गया, किशोर से पूछताछ के क्रम बताया कि अपराधकर्मियों के द्वारा मुझे हाथ पैर एवं मुंह बांधकर उठाकर ले जाने के क्रम में बेहोशी की गोली खिला दी उसके बाद मैं बेहोश हो गए, मगर जब किशोर से गहराई से पूछताछ किया तो मामला कुछ और सामने आया।

APK फाइल के जाल से करोड़ों की साइबर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड

रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा

ईओयू की बड़ी कार्रवाई, कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी, लाकर तोड़कर खंगाले गए दस्तावेज

50 हजार की रिश्वत लेते EO गिरफ्तार, निगरानी टीम के जाल में फंसे संतोष कुमार

नवोदय विद्यालय छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, सड़क जाम कर किया हंगामा

गैंगरेप केस में ऐतिहासिक फैसला: तीनों दोषियों को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास, पीड़िता को 6 लाख मुआवजा

थाना के सामने सिविल सर्जन के घर हथियारबंद बदमाशों की डकैती, बेहोशी का इंजेक्शन देकर तीन को किया अचेत

मोबाइल गेम में 98 हजार हारने के बाद कर्ज में डूबे युवक ने की आत्महत्या

सिमुलतला रेल हादसे पर रेलवे का सख्त रुख, आसनसोल डीआरएम का तबादला

सिमुलतला रेल हादसे पर सख्त हुआ पूर्व रेलवे, उच्च स्तरीय जांच शुरू

किशोर ने बताया कि दिनांक 20 जून को न्योता लेकर अपने पापा के ननिहाल उचिनर आया था, रास्ते में स्थित बगीचा में ताड़ का नीरा (ताड़ी) हम तथा चाचा दोनों लोग ज्यादा मात्रा में पी लिए थे। पी के जैसे ही नानी गांव पहुंचे तो चाचा के मोबाइल पर मेरी मौसेरी बहन का फोन आया फोन से बात करते-करते पहाड़ के ऊपर की तरफ जाने लगा जाने के दौरान चक्कर आया और गिर गया कुछ देर बाद जब होश आया तो मैं अपने आप को उतारने में असमर्थ पाया तब मैंने मां को फोन करके बताया कि मुझे पहाड़ से तीन-चार लोग मारने के लिए उठा कर ले जा रहे हैं थोड़ी देर बाद मेरे चाचा का फोन आया था चाचा को बताए कि दक्षिण तरफ पहाड़ के ऊपर में है आकर हमे ले लीजिए, चुकी मुझे डर हो गया था कि नीरा पीने और अधिक देर तक पहाड़ पर रह जाने के कारण मेरी मां मुझे डांटेगी इसलिए हमने ये अपने आप को अपहरण करने का साजिश रचा था।
मामले में भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार के द्वारा बताया गया यह पूरी साजिश को बच्चे के द्वारा ही रची गई थी, पुछताछ और अनुसंधान के क्रम में पूरे मामले का उद्वेदन हुआ है।

गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद

गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल

पारिवारिक कलह को लेकर पुत्र ने की पिता की हत्या

सोना लूट कांड का खुलासा, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

राज्यसभा सीट पर अड़े जीतन राम मांझी, एनडीए छोड़ने का दिया संकेत

आरपीएफ की सतर्कता से बड़ा खुलासा, कछुआ तस्करी विफल

गया जंक्शन पर वन्य जीव तस्करी नाकाम, 76 जीवित कछुए बरामद

आईटीबीपी जवान ने गोली मार किया आत्महत्या, मचा हड़कंप

चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश में यात्री की हुई दर्दनाक मौत

गया में एनडीए प्रत्याशी डॉ. अनिल कुमार पर जनसंपर्क के दौरान हमला, कई घायल – वाहनों में तोड़फोड़, फायरिंग की भी सूचना

Exit mobile version