Home भभुआ कपड़े सुखाने के दौरान हादसा, बिजली के करंट ने छीन ली 40...

कपड़े सुखाने के दौरान हादसा, बिजली के करंट ने छीन ली 40 वर्षीय महिला की जिंदगी

कैमूर: कपड़े सुखाने के दौरान करंट लगने से महिला की मौत, परिवार में मातम

Bihar: कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय महिला की जान चली गई। घर में कपड़े सुखाने के दौरान विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें अनुमंडल अस्पताल मोहनियां लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान शिवपुर गांव निवासी मोहन राम की पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मिली जानकारी के अनुसार, किरण देवी शनिवार को घर में कपड़े फैला रही थीं। इसी दौरान वह किसी तरह विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गईं। करंट लगने से वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ीं। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनियां ले गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

घटना की जानकारी मिलने पर रतवार पंचायत के मुखिया मोतीलाल पाल भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। मुखिया ने बताया कि घटना की सूचना फोन के माध्यम से स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। इधर, मोहनियां थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शिवपुर गांव में करंट लगने से एक महिला की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

Exit mobile version