Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी दौरान गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले को लेकर लड़की की मां ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। पीड़िता की मां ने यह भी बताया था कि इससे पहले भी उक्त युवक इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका था। उस समय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था, लेकिन कुछ समय बाद आरोपी युवक फिर से उसे बहकाकर ले गया।
लंबे समय तक कोई ठोस सुराग नहीं मिलने पर पीड़िता की मां ने भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती से मिलकर त्वरित कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज की और अंततः नाबालिग को बरामद कर लिया। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि आरोपी शाकिर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं नाबालिग को न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की जाएगी।