Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस दौरान दोनों पक्षों से तीन-तीन लोग घायल हुए थे। सोबराती अली को सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसके कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। घटना के बाद उन्हें पहले भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से स्थिति गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें वाराणसी के हेरिटेज हॉस्पिटल में भर्ती कराए। बताया जाता है कि दो दिन पहले उनके सिर का ऑपरेशन किया गया था और डॉक्टरों ने 48 घंटे का महत्वपूर्ण समय दिया था। लेकिन तय समय बीतने के बाद मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर पुलिस टीम वाराणसी पहुंच गई है और शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है। इस मामले में पुलिस पहले ही दोनों पक्षों के मुख्य आरोपियों—नौशाद आलम और अरमान अली—को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर की जाएगी।