Home चैनपुर शादी समारोह से नाबालिग को लेकर फरार हुआ युवक चढ़ा पुलिस के...

शादी समारोह से नाबालिग को लेकर फरार हुआ युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, किशोरी सकुशल बरामद

कैमूर में नाबालिग को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने किशोरी को किया बरामद

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी युवक पहले भी उनकी बेटी को अपने झांसे में लेने की कोशिश करता रहा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

परिजनों द्वारा कई बार समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हो जाता था। इसी बीच करीब एक सप्ताह पहले घर में आयोजित शादी समारोह के दौरान युवक ने मौके का फायदा उठाया और नाबालिग को अपने साथ लेकर फरार हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो चैनपुर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए किशोरी को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

मामले को लेकर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं नाबालिग किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसका 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेजा जा रहा है। न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Exit mobile version